हाड़ोवा : तृणमूल के दो गुटों के झड़प, पांच घायल
Updated at : 15 Nov 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

हाड़ोवा में उपचुनाव समाप्त होने के बाद ही बुधवार देर शाम गोपालपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के आमाता खाटरा ग्राम में तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें पांच लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
गोपालपुर दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके की घटना
बशीरहाट. हाड़ोवा में उपचुनाव समाप्त होने के बाद ही बुधवार देर शाम गोपालपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के आमाता खाटरा ग्राम में तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें पांच लोग घायल हो गये. उन्हें हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, तृणमूल के दो गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर बांस और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पांच तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. घायल एक गुट के तृणमूल समर्थक अरुण मंडल ने बताया कि सिराज नामक तृणमूल नेता के गुट के लोगों ने हमला किया है. गौरतलब है कि पिछले काफी समय से विभिन्न मांगों को लेकर अरुण समेत कई तृणमूल कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन स्थानीय तृणमूल के नेताओं द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. चुनाव खत्म होने के बाद इसे लेकर ही विरोध किया गया था, जिसके बाद ही सिराज के गुट के लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




