बनगांव से अपहृत युवती राणाघाट से मुक्त करायी गयी

Updated:
विज्ञापन

बनगांव थाना अंतर्गत चांदा इलाके में शनिवार देर शाम घर से बुलाकर किडनैप की गयी एक युवती को रविवार तड़के राणाघाट स्थित एक घर से मुक्त कराया गया

विज्ञापन

बनगांव. बनगांव थाना अंतर्गत चांदा इलाके में शनिवार देर शाम घर से बुलाकर किडनैप की गयी एक युवती को रविवार तड़के राणाघाट स्थित एक घर से मुक्त कराया गया. इस मामले में पूर्व परिचित आशीष समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि गाड़ी से आकर आशीष ने एक बच्चे के जरिये युवती को उसके घर से बाहर बुलाया था और फिर उसका मुंह बंद कर उसे गाड़ी में बैठा कर फरार हो गया था. घटना के बाद युवती के परिजनों व इलाके के लोगों ने बनगांव-बागदा सड़क अवरोध कर देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया था. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. परिजनों को पीड़ित युवती ने बताया कि गाड़ी में तीन लोग थे. उसे मारा पीटा गया था. आशीष नामक युवक पहले भी उसे परेशान करता था. उसने ही किडनैप किया था. घटना के बाद पुलिस अपहरण मामले में शामिल आशीष समेत तीन लोगों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola