मनोरंजन कर की वसूली के लिए नोटिस भेज रहा निगम

Updated:
विज्ञापन

तय समय पर कर नहीं चुकाने पर कानूनी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

नगर निगम अब बकाया मनोरंजन कर की वसूली के लिए बड़े डिफॉल्टरों को नोटिस भेज रहा है. बकाया चुकाने के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा. तय समय पर कर नहीं चुकाने पर कानूनी कार्रवाई होगी.

बता दें कि बकाया मनोरंजन कर की वसूली के लिए कोलकाता नगर निगम में चार नवंबर को बैठक हुई थी. इस बैठक में राजस्व वसूली को लेकर चर्चा हुई थी. जिसमें संपत्ति कर, मनोरंजन कर, विज्ञापन, बाजार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे. मनोरंजन कर बकाया रखने वालों को चिह्नित कर सूची बना ली गयी है. अब निगम उस सूची के आधार पर अलग-अलग वार्ड में मनोरंजन कर बकाया रखने वाले इवेंट हाउस मालिकों, बार या होटल रेस्टोरेंट मालिकों को नोटिस भेज रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola