Corona Effect : हावड़ा में खाद्य सामग्री की कालाबाजारी बढ़ी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 4:38 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हिदायत के बावजूद राज्य के कई जिलों में कच्चे अनाजों की कालाबाज़ारी जोरों पर है. हावड़ा के कालीबाबू बाजार, शिवपुर बाजार, फज़ीर बाजार, उत्तर हावड़ा के हरोगंज बाजार सहित अन्य बाजारों में जमकर कालाबाजारी हो रही है. दुकानदार भारी मुनाफा कमा रहे हैं.

विज्ञापन

हावड़ा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हिदायत के बावजूद राज्य के कई जिलों में कच्चे अनाजों की कालाबाज़ारी जोरों पर है. हावड़ा के कालीबाबू बाजार, शिवपुर बाजार, फज़ीर बाजार, उत्तर हावड़ा के हरोगंज बाजार सहित अन्य बाजारों में जमकर कालाबाजारी हो रही है. दुकानदार भारी मुनाफा कमा रहे हैं. आटा 24 रुपये प्रतिकिलो था. अब वह 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. सब्जियों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है. वजह यह है कि लॉकडाउन के चलते लोग जरूरत से अधिक सामान खरीद रहे हैं. इसका फायदा दुकानदार उठा रहे है.

सब्जी दाम (“) (प्रति िक.ग्रा)

आलू 20 से 25

टमाटर 40

बैंगन 50 से 60

परवल 60 से 70

भिंडी 60 से 70

झींगा 60 से 70

सहजन 120 से 140

कटहल 55 से 60

नेनुआ 60 से 70

लौकी 40

फूल/ पत्ता गोभी 30/पीस

खीरा 40

फल दाम (प्रति िक.ग्रा)

फलों के दाम कुछ इस तरह से रहे

सेब 120-150

केला 5/पीस

मौसमी 15/पीस

अमरूद 80

नारंगी 15/पीस

अनार 140-150

पपीता 50-60

अंगूर 120-130

कच्चा आम 120-150

कालाबाजारी रोकने के लिए नपा के वाइस चेयरमैन ने चलाया अभियान

हुगली. कालाबाजारी रोकने के लिए तारकेश्वर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन उत्तम कुंडू ने तारकेश्वर के बाजारों में अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों के हितों को देखते हुए नये सिरे से 21 दिन व्यापी लॉकडाउन का एलान किया है. इतने दिनों तक घरो में रहने की खबर फैलते ही लोग हुगली जिले के विभिन्न बाजारों में दुकनदार सामान का दाम बढ़ा दिये. आवश्यक सामान लेने की होड़ में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी का बाजार गर्म हो गया. होने पर तारकेश्वर के विभिन्न बाजारों में सब्जी, मछली सहित अन्य चीजों के दामों में दुकानदारों ने बढ़ोतरी कर दी.

इस बात की जानकारी मिलते ही वाइस चेयरमैन उत्तम कुंडू ने इसके खिलाफ अभियान चलाया. दुकानदारों को सचेत किया कि अगर कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके साथ ही बाजारों में उन्होंने मास्क वितरण किया तथा हैंड सैनिटाइजर से लोगों का हाथ साफ करवाया. इसके बाद खरीद-बिक्री करने का निर्देश दिया. आमतला बाजार तारकेश्वर नगर पालिका बाजार और थाना रोड में सर्वाधिक मास्क का वितरण किया गया. उन्होंने पांच से अधिक लोगों को एक जगह पर जमा होने पर मना किया है. साथ ही भरोसा दिया है कि किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी. बस झुंड में नहीं रहें और आवश्यक सावधानी बरतें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola