Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय के करीबी को बुलाया गया CBI दफ्तर, दौड़ता हुआ पहुंचा युवक

सीबीआई लगातार कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. इसके लिए सीबीआई गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है जिससे कि उसके आपराधिक इतिहास के पर्दा उठ सके.
Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म हत्या मामले में गिरफ्तार आऱोपी संजय रॉय के एक करीबी को सीबीआई की विशेष क्राइम ब्रांच की टीम ने बुलाया है. इस दौरान आऱोपी का यह करीबी दौड़ते हुए सीबीआई की क्राइम ब्रांच शाखा में दौड़ते हुए जाता नजर आया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियों शेयर किया है जिसमें बताया जा रहा है कि यह शख्स आरोपी संजय रॉय का करीबी है और वह बहुत तेजी के साथ दौड़ता हुआ नजर आया.
सीबीआई ने आरोपी के ट्रैंक रिकॉर्ड की जांच शुरु की
सीबीआई गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के पुराने इतिहास को खंगालने में लगी हुई है. सीबीआई संजय रॉय द्वारा पहले किये गए महिलाओं के विरुध अपराध की भी जानकारी जुटा रही है. इस बीच यह सामने आया है कि संजय रॉय पूर्व में भी महिलाओं के साथ हिंसा और यौन उत्पीड़न की घटनाओं में संलिप्त रहा है. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपी ने घटना से पहले शराब का सेवन किया था और रेड लाइट भी गया था.
Also Read : Kolkata Doctor Murder: TMC सांसद सुखेंदु शेखर ने CBI के सामने रखी ऐसी मांग, पार्टी का पारा हुआ हाई
जूनियर डॉक्टर हत्या मामले में संजय है मुख्य आरोपी
बता दें, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में संजय रॉय मुख्य आरोपी है. इस घटना के बाद संजय रॉय को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. संजय अस्पताल में सीवील गार्ड के पद पर नियुक्त था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










