सीबीआइ भी चाहती है सुजय की आवाज का नमूना संग्रह करना

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक नियुक्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) भी मामले में गिरफ्तार आरोपी सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाटेर काकू’ की आवाज का नमूना संग्रह करना चाहती है.

विज्ञापन

शिक्षक नियुक्ति घोटाला

बीमारी का हवाला देकर कोर्ट में नहीं हुए पेश, अदालत ने आज सशरीर हाजिर करवाने का दिया निर्देश

संवाददाता, कोलकाता

शिक्षक नियुक्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) भी मामले में गिरफ्तार आरोपी सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाटेर काकू’ की आवाज का नमूना संग्रह करना चाहती है. यह जानकारी गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से यहां स्पेशल सीबीआइ कोर्ट में दी गयी.

केंद्रीय जांच एजेंसी सुजय के अलावा मामले में गिरफ्तार शांतनु बनर्जी और संतू गंगोपाध्याय की आवाज का नमूना भी संग्रह करना चाहती है. शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ फिलहाल न्यायिक हिरासत की अवधि काट रहे सुजय को हिरासत में लेना चाहती है. जांच एजेंसी की ओर से यहां स्पेशल सीबीआइ कोर्ट में उनका प्रोडक्शन वारंट का आवेदन भी मंजूर हो चुका है.

सुजय को गत मंगलवार को ही कोर्ट में पेश होना था. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और अदालत में हाजिर होने में असमर्थता जतायी. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें गुरुवार को अदालत में सशरीर हाजिर कराने का निर्देश दिया.

हालांकि, इस दिन भी वह बीमारी का हवाला देकर कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने शुक्रवार को उन्हें सशरीर कोर्ट में हाजिर कराये जाने का निर्देश दिया है. इसी दिन शांतनु और संतू की भी कोर्ट में पेशी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola