युवक की मौत मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 1:03 AM
एक कमरे में आग लगने से भीतर सो रहे युवक प्रशांत पांडेय (25) नामक युवक की दमघोंटू धुआं से मौत होने के मामले में उसके चार दोस्तों के खिलाफ जोड़ासांको थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है
कोलकाता. महानगर के जोड़ासांको थाना क्षेत्र में स्थित रवींद्र सरणी में एक कमरे में आग लगने से भीतर सो रहे युवक प्रशांत पांडेय (25) नामक युवक की दमघोंटू धुआं से मौत होने के मामले में उसके चार दोस्तों के खिलाफ जोड़ासांको थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशांत के पिता ने यूपी से कोलकाता आकर मंगलवार की रात बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि रवींद्र सरणी इलाके में स्थित तीन मंजिली इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में प्रशांत पांडेय उर्फ शिवम (25) का शव पाया गया था. पिता का आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही साजिश के तहत उसके बेटे की हत्या की है. जिन चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










