बागदा : भाजपा नेता पर लगा महिला को पीटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बागदा थाना अंतर्गत नतूनपाड़ा इलाके में एक भाजपा नेता पर महिला से मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव

. उत्तर 24 परगना के बागदा थाना अंतर्गत नतूनपाड़ा इलाके में एक भाजपा नेता पर महिला से मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगा है. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. सिंद्राणी ग्राम पंचायत के सदस्य विजय बाइन पर आरोप है कि एक विधवा को जमीन देने का वादा कर उससे एक लाख 30 हजार रुपये ले लिये थे. इस बात को दो साल हो गये. पर अब तक उसने विधवा को न जमीन थी और ना ही उसके पैसे लौटाये. पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार रात जब वह विजय से पैसे मांगने गयी, तो उसने देने से इंकार कर दिया. शनिवार को कुछ लोगों के साथ उसके घर आया और पीटने लगा. कपड़े भी फाड़ दिये. बचाने गयी उसकी बहन और दीदी से भी मारपीट की. वहीं, भाजपा के पंचायत सदस्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस की साजिश है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola