बारुईपुर दुष्कर्म मामला: मुठभेड़ में बेटे की मौत पर मां ने कहा, 'यह बहुत अच्छा हुआ'

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया प्रभास और उसकी मां

Baruipur Encounter : बारुईपुर दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. आरोपी की मां ने अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर दुख व्यक्त करने के बजाय कहा कि 'यह बहुत अच्छा हुआ'.

विज्ञापन

Baruipur Encounter : बारुईपुर. बारुईपुर दुष्कर्म और हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त आरोपित प्रभास की मां को पुलिस से ही उसके बेटे की मौत की खबर मिली. उन्हें अपने बेटे की मौत का कोई दुख नहीं है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने बेटे का शव लाने के लिए भी अस्पताल नहीं जाएंगी.

विज्ञापन

मुठभेड़ में जो हुआ अच्छा हुआ

पुलिस से अपने बेटे की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने मीडिया को बताया- दो पुलिसकर्मी मेरे घर आए थे. मैं उसी समय जाग उठी थी. उन्होंने मुझे बताया कि मेरा बेटा मर गया है, तो क्या मैं अस्पताल जाना चाहूंगी? मैंने उनसे कहा कि वो नहीं जा सकती क्योंकि उसके पति बीमार हैं.

देर रात हुई थी मुठभेड़

मंगलवार रात को पुलिस आरोपी को अपराध स्थल के पुनर्निर्माण के लिए बारुईपुर के सूर्यपुर ले गई. रात करीब 12:45 बजे आरोपी ने अचानक पुलिस की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की. पुलिस ने एक गोली चलाई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में वो मारा गया.

पुलिस ने नहीं बताया मौत का कारण

प्रभास की मां ने बताया कि पुलिस ने उन्हें यह नहीं बताया कि प्रभास की मौत कैसे हुई. पुलिस ने बस इतना कहा, 'शव बारुईपुर अस्पताल में है. यह जानने के बाद कि उनके बेटे को भागने की कोशिश करते समय पुलिस ने गोली मार दी थी, उन्होंने कहा, कोई बात नहीं. अच्छा है.

उसका शव लाने नहीं जाउंगी

प्रभास की मां ने कहा- मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिल चुकी है. मैं उसका शव स्वीकार नहीं करूंगी. मैं उसका शव अपने घर वापस नहीं लाऊंगी. उसने कुछ भी अच्छा नहीं किया था. उसने गलत किया और उसे उसकी सजा मिल चुकी है. मैं उसका शव स्वीकार नहीं करूंगी.

उसने अपने जुर्म की सजा पायी

प्रभास की मां ने कहा- मैं अभी आपको बता रही हूं, उसका शव लाने वाला कोई नहीं है. उसे देखने वाला कोई नहीं है. पुलिस जो चाहे कर सकती है. उसने जो किया, उसी की वजह से उसकी मौत हुई. अच्छा ही हुआ और उसे देखने के बाद मैं क्या करूंगी? अगर उसकी मौत शांति से हुई होती, तो मैं उसे देख लेती.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जो किया वही पाया

अपने बेटे की मौत से दुखी न होते हुए उन्होंने कहा- प्रभास भी उसी तरह दर्दनाक मौत मरा, जैसे लड़की मरी. उसकी भी मौत उसी तरह हुई. मुझे ज़रा भी प्रभास की मौत का दुख नहीं है. मैंने उसकी गिरफ्तारी के बाद भी कहा था- मेरे बेटे को सजा मिलनी चाहिए.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola