शराबी ने तीन को किया घायल, तो लोगों ने आरोपी को ही पीट कर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 1:19 AM
झाड़ग्राम जिले के जामबनी थाना के केशरीपुर गांव में एक शराबी ने पड़ोसी के घर में घुस दो बच्चियों और एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया.
खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के जामबनी थाना के केशरीपुर गांव में एक शराबी ने पड़ोसी के घर में घुस दो बच्चियों और एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला. मृतक का नाम सनातन हांसदा उर्फ राहुल था, जबकि घायल महिला का नाम मोलिना हांसदा है. उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने अक्षय दिगर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात सनातन नशे में धुत होकर अपने पड़ोसी के घर में कुल्हाड़ी लेकर घुस गया और घर में मौजूद दो बच्चियों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. साथ ही उन्हें बचाने आयी को भी घायल कर दिया. शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और गिस्साये लोगों ने सनातन को बुरी तरह पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










