17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा मुख्यालय में घुस कर पीटने का आरोप

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के लालबाजार अभियान के दिन पुलिस व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का असर इसके मुख्यालय में भी देखने को मिला. पुलिस द्वारा लालबाजार अभियान के दौरान लाठीचार्ज की घटना के बाद कई समर्थक प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच कर आराम कर रहे थे और उसी समय पुलिस व सत्तारूढ़ पार्टी […]

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के लालबाजार अभियान के दिन पुलिस व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का असर इसके मुख्यालय में भी देखने को मिला. पुलिस द्वारा लालबाजार अभियान के दौरान लाठीचार्ज की घटना के बाद कई समर्थक प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच कर आराम कर रहे थे और उसी समय पुलिस व सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों ने मुख्यालय पर धावा बोल दिया. पुलिस व गुंडों ने पार्टी कार्यालय में मौजूद समर्थकों पर लाठीचार्ज की.
पुलिस की इस बर्बरता की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा सचिव राजू बनर्जी ने कहा कि पुलिस की भूमिका आज तृणमूल कांग्रेस के कैडर के समान थी. पुलिस ने कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा. प्रदेश मुख्यालय में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई थी, वहां बिना किसी गड़बड़ी के पुलिस जबरन प्रवेश कर गयी और भाजपा समर्थकों को पीटा. इससे साबित होता है कि पुलिस सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कार्य कर रही है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें