17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विनोद खन्ना के निधन पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान अभिनेता विनोद अब नहीं रहे. मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि सिनेमा की आकाशगंगा में इतना सुनहरा सितारा हमेशा के लिए खो […]

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विनोद खन्ना के निधन पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान अभिनेता विनोद अब नहीं रहे. मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि सिनेमा की आकाशगंगा में इतना सुनहरा सितारा हमेशा के लिए खो गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन सिनेमा आैर मनोरंजन की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा कर देगा.
मैं शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों, उनके फैंस, दोस्तों व चाहनेवालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करती हूं. उनकी आत्मा की शांति की कामना करती हूं. गौरतलब है कि मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, अमर अकबर अंथोनी, परवरिश, जमीर, मुकद्दर का सिकंदर जैसी हिट फिल्मों के नायक विनोद खन्ना का गुरुवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले पांच अप्रैल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उन्हें भरती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें