18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिक्षण संस्थानों की स्थापना को प्रोत्साहन दे रही हैं सीएम : शोभनदेव चट्टोपाध्याय

कोलकाता : हरियाणा नागरिक संघ के अंतर्गत संचालित हरियाणा पब्लिक स्कूल (विधान सरणी) का उदघाटन प्रमुख अतिथि राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, विधायक स्मिता बक्शी एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल धनानिया, सचिव गोरधन निगानिया, संरक्षक मंडल के चेयरमैन सुंदरलाल कलानोरिया, स्कूल के चेयरमैन सुभाष चंद्र जैन, समाजसेवी रामअवतार […]

कोलकाता : हरियाणा नागरिक संघ के अंतर्गत संचालित हरियाणा पब्लिक स्कूल (विधान सरणी) का उदघाटन प्रमुख अतिथि राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, विधायक स्मिता बक्शी एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल धनानिया, सचिव गोरधन निगानिया, संरक्षक मंडल के चेयरमैन सुंदरलाल कलानोरिया, स्कूल के चेयरमैन सुभाष चंद्र जैन, समाजसेवी रामअवतार हेतमपुरिया, श्यामलाल गोयल, द्वारका प्रसाद अग्रवाला, घीसाराम गोयल, भागीरथमल गोयल, रामअवतार कलानोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया. मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा राज्य के विकास के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी को शिक्षा सुविधा सिद्धांत पर विद्यालय एवं विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये प्रोत्साहन दे रही हैं. विधायक स्मिता बक्सी ने कहा मानव सेवा के क्षेत्र में हरियाणा नागरिक संघ के कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवा कर रहे हैं.
हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष बाबूलाल धनानिया एवं स्कूल चेयरमैन सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि सीबीएसइ पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रथम वर्ष में यूकेजी से कक्षा 5 तक छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जायेगी. संस्था के सचिव गोरधन निगानियां ने संस्था द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी. तृणमूल नेता संजय बक्सी, सायनदेव चट्टोपाध्याय, सौम्य बक्शी, मनोज सिंह, रंजीता सेनगुप्ता, विद्यालय में सलाहकार ओल्गा घोष एवं हरियाणा समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सुंदरलाल कलानोरिया ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें