बंगाल की भांति त्रिपुरा में भी परिवर्तन की हवा बहेगी. उन्होंने कहा कि वह बार-बार त्रिपुरा आयेंगी और उनकी पूरी पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाईवाली वाममोरचा सरकार को हराने में पार्टी की त्रिपुरा इकाई का साथ देगी. पूरा बंगाल माकपा को सत्ता से बेदखल करने में जुट जायेगा. पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं, भत्तों और परियोजनाओं का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि माकपा केवल उनके खिलाफ साजिश रचना, जनता का धन लूटना और हिंसा फैलाना जानती है.
Advertisement
त्रिपुरा में भी होगा परिवर्तन : ममता
काेलकाता/अगरतल्ला. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वाममोरचा को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने की शपथ ली. मंगलवार को त्रिपुरा के अगरतल्ला में स्थित विवेकानंद स्टेडियम में जनसमूह को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि बंगाल में वाममोरचा के 34 वर्षों […]
काेलकाता/अगरतल्ला. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वाममोरचा को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने की शपथ ली. मंगलवार को त्रिपुरा के अगरतल्ला में स्थित विवेकानंद स्टेडियम में जनसमूह को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि बंगाल में वाममोरचा के 34 वर्षों के शासन काल को खत्म करने के बाद वह अब त्रिपुरा से वाममोरचा को हटाना चाहती हैं.
उन्होंने त्रिपुरा की जनता से बंगाल की भांति वहां भी मां-माटी-मानुष की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील की. ममता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल यह जानती है कि कैसे दंगे भड़काये जाते हैं, प्रचार किया जाता है और एजेंसियों को हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है. हमें इन सभी चीजों का डर नहीं है, क्योंकि जनता हमारे साथ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement