Advertisement
जत्थे को देखने उमड़े लोग
कोलकाता : राज्यभर में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा और दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोरचा के तत्वावधान में निकला जत्था शनिवार को दक्षिण 24 परगना में प्रवेश कर गया. उल्लेखनीय है कि यह यात्रा भाजपा महिला मोरचा की राज्य अध्यक्ष रूपा गांगुली के नेतृत्व में कामदुनी से 125 किलोमीटर की […]
कोलकाता : राज्यभर में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा और दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोरचा के तत्वावधान में निकला जत्था शनिवार को दक्षिण 24 परगना में प्रवेश कर गया.
उल्लेखनीय है कि यह यात्रा भाजपा महिला मोरचा की राज्य अध्यक्ष रूपा गांगुली के नेतृत्व में कामदुनी से 125 किलोमीटर की दूरी तय कर काकद्वीप जा रही है. आज हजारों की संख्या में लोगों का समूह इन लोगों के उत्साहवर्धन में रास्ते पर दिखा. इस जत्थे मेें महिला मोरचा की पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रभादत्त तिवारी, महिला मोरचा की शशिकला अग्निहोत्री, राजकमल पाठक, उपाध्यक्ष मौसमी विश्वास मुख्य रूप से शामिल हैं.
इन लोगों का स्वागत दक्षिण 24 परगना के जिलाध्यक्ष अभिजीत दास (बॉबी) ने किया. उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रति राज्य मेें लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के आगाज के पूर्व भाजपा की ओर से इस यात्रा का आयोजन किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement