18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्यपाल से मिले प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधि

कोलकाता. प्रदेश भाजपा ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आतंक का राज चला रखा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा : वह राज्यपाल से मिले और राज्य में खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर […]

कोलकाता. प्रदेश भाजपा ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आतंक का राज चला रखा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा : वह राज्यपाल से मिले और राज्य में खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अपनी चिंता से अवगत कराया.

श्री सिन्हा ने दावा किया कि राज्यपाल ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जतायी है. भाजपा ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते उनसे राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह किया. राज्यपाल से मिलने वालों में श्री सिन्हा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, विधायक शमिक भट्टाचार्य, प्रदेश महासचिव असीम सरकार और प्रदेश सचिव रितेश तिवारी शामिल थे. प्रतिनिधि दल ने राज्यपाल को एक पत्र देकर राज्य सरकार पर आतंक का राज चलाने का आरोप लगाया.

राज्य भाजपा इकाई ने राज्यपाल से तीनों नगर निगमों का चुनाव निष्पक्ष हो, यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. प्रतिनिधि दल ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह खुद या उनके प्रतिनिधि वीरभूम जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की भी जानकारी लें.

प्रतिनिधि दल ने दावा किया कि राज्यपाल ने इस बाबत विचार करने का भरोसा दिया है. इधर, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि मगराहाट की किशोरी टुकटुकी मंडल कहां थी, यह पुलिस जानती थी. केंद्र द्वारा राज्यपाल से तथा राज्य सरकार से इस बाबत बात किये जाने के आधे घंटे के भीतर ही टुकटुकी घर लौट आयी. 2016 में तृणमूल द्वारा फिर से सरकार बनाये जाने के मुख्यमंत्री के दावे के संबंध में श्री सिंह ने कहा कि यह उनका सपना, सपना ही रह जायेगा. 2016 में राज्य में सही मायने में परिवर्तन होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें