18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

कोलकाता. वीरभूम के सिउड़ी के सत्तार में पुलिस के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक महिला की गिरफ्तारी ने एक बार पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. उस महिला की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन से कांग्रेस ने एक रैली निकाली. रैली का नेतृत्व […]

कोलकाता. वीरभूम के सिउड़ी के सत्तार में पुलिस के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक महिला की गिरफ्तारी ने एक बार पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. उस महिला की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन से कांग्रेस ने एक रैली निकाली. रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव कृष्णा देवनाथ, अमिताभ चक्रवर्ती, देवब्रत बसु व प्रदेश कांग्रेस सचिव इसलाम खान ने किया. मौलाली मोड़ पहुंच कर रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग आधे घंटे तक पथावरोध किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुका है. पुलिस व प्रशासन सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि के रुप में काम कर रहा है. कोई भी व्यक्ति अगर पुलिस व प्रशासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करता है तो उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल में बंद कर दिया जाता है, पर अधिक दिनों तक लोगों की आवाज दबाकर रखना संभव नहीं है. अगर सत्तार की महिला को फौरन रिहा नहीं किया गया तो और भी जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें