23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रतिबंधित पटाखों के साथ 18 गिरफ्तार

कोलकाता : दीपावली के पहले छापेमारी के दौरान कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वायड (एआरएस) विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पटाखे के साथ अक्तूबर महीने में अब तक कुल 18 लोंगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3033 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव […]

कोलकाता : दीपावली के पहले छापेमारी के दौरान कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वायड (एआरएस) विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पटाखे के साथ अक्तूबर महीने में अब तक कुल 18 लोंगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3033 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद से पुलिस ने कोलकाता के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित पटाखा जब्त करने के लिए अभियान छेड़ा था. कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग की टीम गुप्त जानकारी के आधार पर सभी इलाकों में छापेमारी कर रही थी. गत आठ सितंबर को दो हजार किलो, 22 सितंबर को 150 किलो व 27 सितंबर को 1900 किलो पटाखे जब्त किये गये थे. जबकि इस महीने में 19 अक्तूबर तक 3033 किलो प्रतिबंधित पटाखे के साथ कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें