हावड़ा स्टेशन से 92 कछुआ के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 92 कछुआ जब्त किये गये. गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर प्लेटफार्म नंबर आठ पर ट्रेन के आते ही जीआरपी ने इन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उनके पास से […]

विज्ञापन

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 92 कछुआ जब्त किये गये. गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर प्लेटफार्म नंबर आठ पर ट्रेन के आते ही जीआरपी ने इन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उनके पास से 92 कछुआ बरामद हुए.

विज्ञापन

हावड़ा जीआरपी के डीएसपी शिशिर मित्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता के बाजारों में कछुआ की काफी मांग है. कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश में कछुआ की तस्करी भी होती है. उन्होंने बताया कि ये कछुए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से इसे लाये गये थे.

डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. जीआरपी की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी हावड़ा आये और सभी कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया. आरपीएफ के जवान स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola