पश्चिम बंगाल : जंगल से लौटने के बाद बच्चे हुए बेहोश, चली गयी जान, बोले परिजन- जादू-टोना किया गया और...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 1:30 PM
मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बच्चों पर जादू-टोना किये जाने के चलते दो बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात गजोले थाना क्षेत्र के कदमताली गांव में हुई थी. पुलिस जिला अधीक्षक आलोक रजोरिया […]
मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बच्चों पर जादू-टोना किये जाने के चलते दो बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात गजोले थाना क्षेत्र के कदमताली गांव में हुई थी.
पुलिस जिला अधीक्षक आलोक रजोरिया ने कहा कि मृतक लड़कों की उम्र पांच और सात साल थी जबकि तीन और छह साल की दो बहनों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच शुरू कर दी गयी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
बच्चों के परिजन ने बताया कि चारों लड़कों और दोनों लड़कियों पर जादू-टोना किया गया था. शुक्रवार शाम पास के जंगल से लौटने के बाद सभी बच्चे बेहोश हो गये थे. उन्होंने बताया कि बच्चे वहां खेलने गये थे.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि बच्चों ने जंगल से कोई जहरीला फल खा लिया था. टीएमसी की स्थानीय विधायक दीपाली बिस्वास ने शनिवार को गांव का दौरा किया और अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि यह अंधविश्वास का मामला है. बच्चे बच गये होते अगर परिजन तांत्रिकों की बजाए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते। मैंने ग्रामीणों से ऐसे अंधविश्वासी बातों में यकीन नहीं करने की अपील की.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सीय टीम को गांव भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










