हाइकोर्ट ने मुकुल राय को दी गिरफ्तारी से राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 2:32 AM
कोलकाता : एक मामले में भाजपा नेता मुकुल राय की गिरफ्तारी पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 13 फरवरी तक के लिए अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया. सोमवार को उक्त मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तीर्थंकर घोष अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 13 फरवरी तक के लिए रोक […]
कोलकाता : एक मामले में भाजपा नेता मुकुल राय की गिरफ्तारी पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 13 फरवरी तक के लिए अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया. सोमवार को उक्त मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तीर्थंकर घोष अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 13 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी. मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी. हालांकि इस दौरान अदालत ने भाजपा नेता को 10 फरवरी को कालीघाट थाने में हाजिर होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










