तृणमूल पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

हुगली : बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार को रिसड़ा के 10 नंबर वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस पार्षद को भाजपा का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया. इस अवसर पर श्रीरामपुर के 29 नम्बर वार्ड के तृणमूल पार्षद राजेश सिंह और रिसड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर साव […]
हुगली : बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार को रिसड़ा के 10 नंबर वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस पार्षद को भाजपा का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया. इस अवसर पर श्रीरामपुर के 29 नम्बर वार्ड के तृणमूल पार्षद राजेश सिंह और रिसड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर साव के छोटे भाई व तृणमूल नेता कमल साव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. सभा का आयोजन रिसड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय पांडेय ने किया था. इस मौके पर श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के अध्यक्ष श्यामल बोस, श्रीरामपुर महिला सांगठनिक जिला के अध्यक्ष शशि सिंह, प्रदेश नेता कबीर बसु, भास्कर भट्टाचार्य, गोपी कृष्ण करनानी, रणधीर राय सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










