गर्भवती बताकर यौनकर्मी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated at : 20 Jan 2020 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती बताकर यौनकर्मी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

कोलकाता : खुद को गर्भवती बताकर एक महिला द्वारा व्यक्ति से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना चितपुर इलाके के पाइकपाड़ा रोड की है. पीड़ित युवक का नाम दीन दयाल मित्रा (28) है, जबकि आरोपी महिला यौनकर्मी है. उसके कथित पति ने भी रुपये नहीं देने पर युवक को जान […]

विज्ञापन

कोलकाता : खुद को गर्भवती बताकर एक महिला द्वारा व्यक्ति से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना चितपुर इलाके के पाइकपाड़ा रोड की है.

पीड़ित युवक का नाम दीन दयाल मित्रा (28) है, जबकि आरोपी महिला यौनकर्मी है. उसके कथित पति ने भी रुपये नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी है. दहशत में आकर पीड़ित ने चितपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि वह कई वर्षों से उस यौनकर्मी के पास जा रहा है. लेकिन हाल ही यौनकर्मी ने उसे बताया कि वह गर्भवती है. इसके बाद से वह लगातार उससे पैसे मांग रही है.
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह 2017 से सोनागाछी में एक यौनकर्मी के पास जाता था. हाल ही में उस यौनकर्मी ने बताया कि वह गर्भवती है, उसे गर्भ में पल रहे मासूम को जन्म देने के लिए रुपये चाहिए. पीड़ित का आरोप है कि महिला ने गर्भवती होने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये वसूल लिये. इसके बाद अब वह पांच लाख रुपये मांग रही है.
रुपये देने में असमर्थ होने की बात कहने पर वह अपने कथित पति को उसके घर लाकर उसके साथ मारपीट की. दोनों ने उसे रुपये देने के लिए सात दिनों का समय दिया है, नहीं तो झूठे मामले में फंसाने के अलावा कत्ल तक करने की धमकी दे डाली है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola