ट्रेन के धक्के से हाथी के बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर : गड़बेता-चंद्रकोना रोड रेलवे स्टेशन के बीच बागडोबा गांव के कालीपुर जंगल के निकट ट्रेन के धक्के से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयाबसात रेंज में 20-25 हाथियों का दल मौजूद हैं. बागडोबा और कालीपुर जंगल के बीच से खड़गपुर-आद्रा संभाग की रेल […]

विज्ञापन

खड़गपुर : गड़बेता-चंद्रकोना रोड रेलवे स्टेशन के बीच बागडोबा गांव के कालीपुर जंगल के निकट ट्रेन के धक्के से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयाबसात रेंज में 20-25 हाथियों का दल मौजूद हैं. बागडोबा और कालीपुर जंगल के बीच से खड़गपुर-आद्रा संभाग की रेल लाइन गुजरती है.

विज्ञापन

बागडोबा से कालीपुर जंगल मे प्रवेश करने के दौरान रेल लाइन पार करते समय चंद्रकोना से गड़बेता की ओर जा रही एक मालगाड़ी ने हाथी के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही आमलागोडा के वन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola