संविधान के प्रति दिखायें आस्था : धनखड़
कोलकाता : राज्य के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वर्तमान स्थिति में संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा दिखाने की अपील की. राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार को नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने बसों और […]
कोलकाता : राज्य के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वर्तमान स्थिति में संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा दिखाने की अपील की. राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार को नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी रहा.
प्रदर्शनकारियों ने बसों और रेलवे स्टेशन परिसरों में आगजनी की. धनखड़ ने ट्वीट किया : राज्य में हो रहीं घटनाओं से मैं परेशान और दुखी हूं. मुख्यमंत्री को अपने पद की शपथ के अनुसार भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा दिखानी होगी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा : बतौर राज्यपाल मैं भी यथासंभव संविधान और कानून का संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए