संस्कृत कॉलेज व विश्वविद्यालय में 200 वर्ष पुराने संदूक से मिले अहम दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता स्थित संस्कृत कॉलेज व विश्वविद्यालय में रखे 200 वर्ष पुराने संदूक से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इससे पंडित इश्वरचंद्र विद्यासागर और संस्कृत विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की और भी जानकारी मिल पायेगी और पंडित विद्यासागर पर शोध करनेवालों के लिए ये महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकते हैं. चार ताले तोड़ कर निकाले गये […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता स्थित संस्कृत कॉलेज व विश्वविद्यालय में रखे 200 वर्ष पुराने संदूक से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इससे पंडित इश्वरचंद्र विद्यासागर और संस्कृत विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की और भी जानकारी मिल पायेगी और पंडित विद्यासागर पर शोध करनेवालों के लिए ये महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
चार ताले तोड़ कर निकाले गये दस्तावेज :
विश्वविद्यालय के प्रबंधन की उपस्थिति व निर्देश पर विश्वविद्यालय के गोदाम में रखे संदूक के चार तालों को तोड़ कर ये दस्तावेज निकाले गये. उधर, विश्वविद्यालय में बंद पड़े संदूक की खबर मिलने की सूचना से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हलचल मच गयी थी. सुबह से ही संदूक के तालों को तोड़ने का काम शुरू हुआ.
मेडल और सात लिफाफे सहित चेकबुक भी मिले :
संदूक खुलने पर उसमें पंडित विद्यासागर के समय शुरू किये गये विधवा भत्ता के लाभितों की सूची मिली. इसके अतिरिक्त संदूक से तीन मेडल वर्ष 1919 के गंगामणि देवी सिल्वर मेडल के साथ-साथ 1931 और 1965 के सिल्वर मेडल मिले हैं. संदूक में वर्ष 1982 के चेक बुक, संस्कृत कॉलेज के पुराने कागजात, सात लिफाफे और वर्ष 1965 के मुक्तकेशी देवी फंड आदि के कागजात मिले हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola