होम ट्यूटर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated at : 25 Nov 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट ने सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा कोलकाता : नैहाटी के पालबागान इलाके में होम ट्यूटर इंद्राणी मित्रा की हत्या के आरोप में पुलिस उसके पड़ोस के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम जयदेव मंडल और पिंटू नाथ बताये गये हैं. पुलिस ने दोनों को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया. अदालत […]
विज्ञापन
कोर्ट ने सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा
कोलकाता : नैहाटी के पालबागान इलाके में होम ट्यूटर इंद्राणी मित्रा की हत्या के आरोप में पुलिस उसके पड़ोस के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम जयदेव मंडल और पिंटू नाथ बताये गये हैं. पुलिस ने दोनों को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई को दौरान अभियुक्तों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिया है. हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए दस दिनों की हिरासत मांगी थी. पुलिस का अनुमान है कि संपत्ति विवाद या फिर प्रेम संबंधों में आयी दरार के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इंद्राणी अपने घर पर अकेले ही रहा करती थी. पिता की मौत के बाद वह अपने घर का एक कमरा अपने पड़ोसी जयदेव दुकान चलाने की लिए दी थी. किराये के बदले वह उसके घर दो समय का खाना बनाया करती थी. कुछ महीनों बाद इंद्राणी का जयदेव के साथ अच्छा संपर्क हो गया.
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को जयदेव इंद्राणी की खबर लेने के लिए उसके कमरे में गया था. वह देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है. उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसके कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो इंद्राणी का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




