ePaper

बांग्ला साहित्यकार पद्मश्री नवनीता देव सेन का निधन

Updated at : 07 Nov 2019 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्ला साहित्यकार पद्मश्री नवनीता देव सेन का निधन

कोलकाता : बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार नवनीता देव सेन का गुरुवार को निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित विख्यात साहित्कार नवनीता देव सेन ने हिंदुस्तान पार्क स्थित आवास पर शाम को 7.35 बजे अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 81 वर्ष थी. उनके द्वारा रचित एक काव्य और कथा–साहित्य ‘नटी नवनीता’ के लिए उन्हें वर्ष […]

विज्ञापन

कोलकाता : बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार नवनीता देव सेन का गुरुवार को निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित विख्यात साहित्कार नवनीता देव सेन ने हिंदुस्तान पार्क स्थित आवास पर शाम को 7.35 बजे अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 81 वर्ष थी.

उनके द्वारा रचित एक काव्य और कथा–साहित्य ‘नटी नवनीता’ के लिए उन्हें वर्ष 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वर्ष 2000 में पद्मश्री मिला था. 1959 में उनकी पहली काव्य संग्रह ‘प्रथम पाताय’ तथा 1976 में पहला उपन्यास ‘आमि अनुपम’ प्रकाशित हुई थी.

उनके निधन पर बंगाल के साहित्यजगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से बंगाल के साहित्यजगत को अपूरणीय क्षति हुई है. नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola