राज्य सरकार ने फिर बहाल की शोभन की सुरक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 2:27 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भाई फोटा के दिन शोभन चटर्जी के ममता बनर्जी के घर पहुंचने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि ममता के साथ शोभन के संबंधों के बीच कड़वाहट कम होगी. हुआ भी वही, जिस राज्य सरकार ने शोभन की सुरक्षा वापस ले ली थी. उसने वापस उनको वाई कैटेगरी की सुरक्षा देना […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाई फोटा के दिन शोभन चटर्जी के ममता बनर्जी के घर पहुंचने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि ममता के साथ शोभन के संबंधों के बीच कड़वाहट कम होगी. हुआ भी वही, जिस राज्य सरकार ने शोभन की सुरक्षा वापस ले ली थी. उसने वापस उनको वाई कैटेगरी की सुरक्षा देना शुरू कर दी है.

इस बार वाई प्लस की सुरक्षा शोभन को मिल रही है. इसके साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि अब शोभन के तृणमूल कांग्रेस में लौटने की बात केवल औपचारिकता भर है. सूत्रों के अनुसार कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गयी थी, लेकिन ममता के घर पर ही उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी.

सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी ने फैसला लिया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी जायेगी. उसी के तहत आज से उनके घर गोलपार्क में आठ पुलिस अधिकारी को तैनात कर दिया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सुरक्षा क्यों वापस ली गयी और क्यों फिर से वापस कर दी गयी. इसका जबाब तो राज्य सरकार ही दे सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola