अमेरिका में भी बंगाल की हिंसा की गूंज

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई आठ साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भी व्यथित कर दिया है. कैलिफोर्निया में सैकड़ों भारतीयों ने इस परिवार को श्रद्धांजलि दी. इस संबंध में भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई आठ साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भी व्यथित कर दिया है. कैलिफोर्निया में सैकड़ों भारतीयों ने इस परिवार को श्रद्धांजलि दी. इस संबंध में भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को ट्वीट किया.

विज्ञापन

उन्होंने इसके साथ ही कैलिफोर्निया में भारतीय परिवारों द्वारा मृतक को श्रद्धांजलि देती तस्वीर भी पोस्ट की है. उल्लेखनीय है कि भाजपा राज्य में राजनीतिक हिंसा पर राष्ट्रपति से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग कर चुकी है. श्री विजयवर्गीय ने बंगाल में राजनीति के अपराधीकरण पर भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा : ‘पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का कहना गलत है कि राज्य में अपराध का राजनीतिकरण किया जा रहा है. सच्चाई ये है कि यहां राजनीति का ही अपराधीकरण हो गया है. राज्य में भाजपा के 89 कार्यकर्ताओं की हत्या इसका सबूत है. आंख बंद कर लेने से दीदी सच्चाई नहीं ‍छुप सकती है.’

कैलिफोर्निया में राजनीतिक हिंसा पर शोक सभा का आयोजन प्रवासी बंगाली जोधाजीत मजूमदार के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में किया गया था, जिसमें बड़ी सं‍ख्या में प्रवासी बंगाली उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola