"30 सितंबर तक छुट्टी पर हूं, समय दीजिए" : राजीव कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 2:36 AM

विज्ञापन

रोजवैली कांड में सीबीआइ के नोटिस का राजीव कुमार का जवाब कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में सीबीआइ के लिए अनट्रेसेबल रहनेवाले कोलकाता पुलिस के पूर्व सीपी राजीव कुमार को सीबीआइ ने रोजवैली मामले में भी नोटिस भेज कर सोमवार को सीबीआइ दफ्तर बुलाया था. सोमवार को इस पत्र के जवाब में राजीव कुमार ने […]

विज्ञापन

रोजवैली कांड में सीबीआइ के नोटिस का राजीव कुमार का जवाब

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में सीबीआइ के लिए अनट्रेसेबल रहनेवाले कोलकाता पुलिस के पूर्व सीपी राजीव कुमार को सीबीआइ ने रोजवैली मामले में भी नोटिस भेज कर सोमवार को सीबीआइ दफ्तर बुलाया था. सोमवार को इस पत्र के जवाब में राजीव कुमार ने 30 सितंबर तक छुट्टी पर रहने की जानकारी देकर सीबीआइ से अतिरिक्त समय देने की मांग की है.
सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि राजीव कुमार की तरफ से उन्हें जो पत्र मिला है, उसमें 30 सितंबर तक छुट्टी पर रहने की उन्होंने जानकारी दी है. हालांकि इसके पहले उन्होंने खुद 25 सितंबर तक छुट्टी पर रहने की जानकारी दी थी. राज्य के डीजी वीरेंद्र की तरफ से भी उनके 25 सितंबर तक ही छुट्टी पर रहने की जानकारी सीबीआइ को मिली थी. सोमवार को राजीव कुमार की तरफ से मिले पत्र पर गौर करें तो पांच दिन की अतिरिक्त छुट्टी बढ़ाये जाने का संकेत उन्होंने अपने पत्र में दिया है.
सीबीआइ का कहना है कि जिस राजीव कुमार को वे ढूंढ नहीं पा रहे हैं, वह कैसे पत्र का जवाब दे रहे हैं. उनकी छुट्टी पांच दिनों के लिए कैसे बढ़ गयी. पांच दिनों की अतिरिक्त छुट्टी किसने मंजूर की है. जल्द इस मामले में राज्य के डीजी को फिर से पत्र के जरिये इसका जवाब मांगा जायेगा. सीबीआइ इस मामले में अपने वकीलों से कानूनी सलाह भी ले रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola