ePaper

आज सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करेंगी ममता

Updated at : 13 Sep 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करेंगी ममता

कोलकाता : राज्य में छठवां वेतन आयोग लागू न होने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पहले खुशखबरी मिल सकती है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेताजी इंडोर स्टेडियम में सरकारी कर्मचारी संगठनों की सभा को संबाेधित करेंगी. जानकारी के अनुसार, इस सभा में मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हित में नयी […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में छठवां वेतन आयोग लागू न होने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पहले खुशखबरी मिल सकती है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेताजी इंडोर स्टेडियम में सरकारी कर्मचारी संगठनों की सभा को संबाेधित करेंगी. जानकारी के अनुसार, इस सभा में मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हित में नयी घोषणाएं कर सकती हैं.

बता दें कि छठवें वेतन आयोग के सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की गयी है कि वर्तमान में कुल 14.3 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की जायेगी. अभिरूप सरकार के नेतृत्व में गठित कमिशन ने इसी से संबंधित रिपोर्ट तैयार की है. इससे राज्य सरकार पर 12,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा. हालांकि, खबर है कि अगर सरकार चाहे तो इसे आसानी से दिया जा सकता है. आयोग ने साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारियों के साथ सरकार पोषित 58 संस्थाओं के कर्मियों के वेतनमान की भी सिफारिश करने की तैयारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola