टॉलीवुड की अभिनेत्री का फोन नंबर किया सार्वजनिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 1:35 AM
बस अड्डे, ट्रेन व अन्य सार्वजनिक जगहों में नाम व फोटो के साथ फोन नंबर लिखा हुआ लगाया पोस्टर अचानक अनजान नंबरों से मोबाइल पर फोन आने से परेशान हुई अभिनेत्री सोनारपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत, जहां पोस्टर मिले, वहां के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस कोलकाता : टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की […]
बस अड्डे, ट्रेन व अन्य सार्वजनिक जगहों में नाम व फोटो के साथ फोन नंबर लिखा हुआ लगाया पोस्टर
अचानक अनजान नंबरों से मोबाइल पर फोन आने से परेशान हुई अभिनेत्री
सोनारपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत, जहां पोस्टर मिले, वहां के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
कोलकाता : टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की तस्वीरें नाम और फोन नंबर के साथ अश्लील बातें लिखा हुआ पोस्टर कोलकाता के कुछ बस अड्डों, ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाले क्षेत्रों में लगा दिया गया है. इसके बाद से पीड़िता के फोन नंबर पर लगातार अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे हैं, जिस पर लोग उनसे अश्लील बातें कर रहे हैं.
इससे परेशान पीड़िता ने सोनारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले जब फोन आते थे तो वह नजरअंदाज करती थीं. उन्हें लगता था कि शायद किसी ने गलती से फोन कर दिया होगा. जब लगातार फोन आने लगे तब उन्होंने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उनका नंबर, तस्वीर और नाम विभिन्न बस अड्डों पर चिपकाया गया है. इससे अलावा उनके एक परिचित ने भी ट्रेन में उनकी तस्वीरों के साथ पोस्टर लगा हुआ देखा है. यह जानकारी मिलते ही वह चौंक उठी. इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर शिकायत करने का मन बनाया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही मामले की जांच शुरू कर दी, हालांकि इससे जुड़ा कोई सुराग उनके हाथ नहीं लग सका है.
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अगर इस तरह की तस्वीरें साझा की जाती हैं, तो आइपी एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को धर दबोचना आसान होता है लेकिन विभिन्न सार्वजनिक परिवहन अड्डों और ट्रेनों में इस तरह के पोस्टर को किसने लगाया, इसका पता लगाना काफी मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










