नदी में आये ज्वार के बाद हुआ हादसा, अहिरीटोला लॉन्च घाट का जेटी टूटा
Updated at : 02 Sep 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर कोलकाता स्थित अहिरीटोला लॉन्च घाट का जेटी टूट गया. घटना रविवार की सुबह 11.40 बजे की है. नदी में आये ज्वार के बाद ही जेटी टूट गया. सूचना मिलते ही पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के कर्मी मौके पर पहुंचे. घटना में राजकुमार साहा (45) नामक एक व्यक्ति घायल हो गये. वह […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर कोलकाता स्थित अहिरीटोला लॉन्च घाट का जेटी टूट गया. घटना रविवार की सुबह 11.40 बजे की है. नदी में आये ज्वार के बाद ही जेटी टूट गया. सूचना मिलते ही पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के कर्मी मौके पर पहुंचे.
घटना में राजकुमार साहा (45) नामक एक व्यक्ति घायल हो गये. वह जेटी में काम करने वाला कर्मचारी हैं. घायल अवस्था में उन्हें मानिकतला इएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद राज्य की महिला व बाल कल्याण विभाग की मंत्री डाॅ शशि पांजा मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा है कि फिलहाल यहां की फेरी सेवा बंद रखी गयी है. जल्द यहां फेरी सेवा शुरू हो, इसका प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय पार्षद विजय उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे.
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त जेटी में 15 लोग मौजूद थे. ज्वार आने की सूचना मिलते ही उन्हें वहां से हटा लिया गया. नदी में ज्वार के दौरान पानी का इतना ज्यादा दबाव था कि जेटी टूट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




