पॉकेट मनी नहीं मिलने से नाराज किशोर घर से भागा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2019 1:45 AM
विज्ञापन
सिटी पुलिस की तत्परता से लौटा घर हावड़ा : पॉकेट मनी नहीं मिलने से नाराज होकर एक किशोर रुपये कमाने के इरादे से घर से भाग निकला. वह मुबंई जाने के लिए निकला था, लेकिन सिटी पुलिस की तत्परता और शालीमार, खड़गपुर और पासकुड़ा जीआरपी थानों के प्रयास से किशोर को खोज निकाला गया. घटना […]
विज्ञापन
सिटी पुलिस की तत्परता से लौटा घर
हावड़ा : पॉकेट मनी नहीं मिलने से नाराज होकर एक किशोर रुपये कमाने के इरादे से घर से भाग निकला. वह मुबंई जाने के लिए निकला था, लेकिन सिटी पुलिस की तत्परता और शालीमार, खड़गपुर और पासकुड़ा जीआरपी थानों के प्रयास से किशोर को खोज निकाला गया. घटना बोटिनिकल गार्डेन थाना अंतर्गत आंदुल रोड इलाके की है. किशोर का नाम विश्वजीत मंडल (13) है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम विश्वजीत स्कूल से घर लौटा. पॉकेट मनी कम मिलने को लेकर वह मां से उलझ पड़ा. मां ने फटकार लगाते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही. इसके बाद वह घर से भाग निकला और जब घर नहीं लौटा तो शाम सात बजे उसकी मां चंदानी मंडल थाने पहुंचीं और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आंदुल रोड के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया. सीसीटीवी में विश्वजीत को मौरीग्राम के पास देखा गया.
पुलिस वहां पहुंची, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. बिना देर किये पुलिस ने किशोर की तस्वीर को शालीमार, खड़गपुर और पासकुड़ा जीआरपी को भेज दी. पुलिस को शक था कि बच्चा ट्रेन में सवार हुआ होगा. आखिरकार, पासकुड़ा जीआरपी ने बच्चे को अपनी हिफाजत में ले लिया. विश्वजीत अंतिम लोकल से पासकुड़ा जा रहा था. गुरुवार बच्चे को हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां कानूनी कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










