जलजमाव की स्थिति की समस्या से निपटने के लिए आइआइटी खड़गपुर की मदद लेगा नगर निगम

Updated at : 09 Aug 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव की स्थिति की समस्या से निपटने के लिए आइआइटी खड़गपुर की मदद लेगा नगर निगम

कोलकाता :महानगर में बुधवार व गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बारिश से महानगर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने से कोलकाता नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गयी है. उधर, एमजी रोड, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट व मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट में जलजमाव की […]

विज्ञापन

कोलकाता :महानगर में बुधवार व गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बारिश से महानगर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने से कोलकाता नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गयी है. उधर, एमजी रोड, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट व मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए कोलकाता नगर निगम में सोमवार उच्च स्तरीय बैठक हुई.

मेयर परिषद सदस्य (निकासी) तारक सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में डीजी निकासी एवं डीजी वाटर उपस्थित थे. तारक सिंह ने बताया कि उक्त इलाकों में बिग डायर सीवरेज की भीतर से जलापूर्ति वाले पाइन लाइन को पास कराया गया है. इस वजह से इन इलाकों में जलजमाव की समस्या हो रही है. 14 अगस्त को फिर इसी मुद्दे पर निगम में बैठक होगी. वहीं समस्या के समाधान के लिए निगम आइआइटी खड़गपुर की भी मदद लेगा. श्री सिंह ने कहा कि उक्त बैठक के बाद निगम आइआइटी खड़गपुर से संपर्क करेगा.

कहां, कितनी हुई बारिश
कोलकाता नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानगर में गुरुवार सुबह से छह बजे से 2 बजे तक विभिन्न इलाके में बारिश हुई. सबसे अधिक चेतला इलाके में बारिश हुई. यहां 51 एमएम बारिश दर्ज की गयी जबकि मानिकतला में 41, बीरपाड़ा में 31, बेलगछिया में 39, धापा लॉक में 28, तपसिया में 35, उल्टाडांगा में 36, पामेर बाजार में 44, ठनठनिया में 43, बालीगंज में 46, मोमिनपुर में 42, चेतला लेक में 51 एमएम, जोधपुर पार्क में 26 एमएम, कालीघाट में 27.20 एमएम, सीपीटी कैनल में 50.50 एमएम, दत्ता बागान में 27 एमएम, जिंजिरा बाजार में 36 एमएम, बेहला फालाइंग में 36.86 एमएम बारिश दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola