जमीन हथिया रहे माफिया तत्वों ने वृद्ध पर किया हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : एक तो कटाव में घर डूब गया है. उस पर नाममात्र की जमीन पर माफिया तत्वों ने नजर गड़ाये रखी थी. जमीन पर कब्जा जमाने के दौरान आपत्ति करने पर माफिया गिरोह के लोगों ने हंसुए से अस्सी साल के बूढ़े पर जानलेवा हमला बोला. इस घटना में सुरेन मंडल (82) गंभीर रुप […]
विज्ञापन
मालदा : एक तो कटाव में घर डूब गया है. उस पर नाममात्र की जमीन पर माफिया तत्वों ने नजर गड़ाये रखी थी. जमीन पर कब्जा जमाने के दौरान आपत्ति करने पर माफिया गिरोह के लोगों ने हंसुए से अस्सी साल के बूढ़े पर जानलेवा हमला बोला. इस घटना में सुरेन मंडल (82) गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. शुक्रवार की रात को कालियाचक थानांतर्गत सिलामपुर गांव में हुई घटना के बाद वृद्ध को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
हमले के सिलसिले में पीड़ित के पक्ष से तरुण घोष, भोदल घोष समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सुरेन मंडल के पैर, पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है. अस्पताल में उनका ऑपरेशन करने के बाद इमरजेंसी वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है.
कालियाचक थाने में दर्ज शिकायत में वृद्ध ने बताया है कि उनका घर पहले कटाव प्रभावित पंचनंदपुर इलाके में था.कटाव में उनका आवासीय जमीन नदी में समा गयी है. उसके कई साल बाद उन्होंने सिलामपुर इलाके में सामान्य कुछ जमीन खरीदकर उसमें रहना शुरु किया.
कई माह से माफिया गिरोह उनकी जमीन पर कब्जा कर वहां कुछ लोगों को बसाने का काम शुरु किया. घटना की रात जब गिरोह उनकी जमीन को घेरकर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे उसी समय उन्होंने आपत्ति की जिसके बाद उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया.
कालियाचक थाना पुलिस ने बताया कि जमीन दखल को लेकर एक वृद्ध को धारदार हथियार से हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन