कोलकाता के पंडित तरुण भट्टाचार्य को संगीत अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 12:49 AM
कोलकाता : भारत रत्न सितार वादक पंडित रविशंकर के शिष्य प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य को संगीत अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी. संगीत नाटक अकादमी, नयी दिल्ली द्वारा जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है. 26 अगस्त को संगीत नाटक अकादमी की गुवाहाटी में बैठक हुई थी. उस बैठक में […]
कोलकाता : भारत रत्न सितार वादक पंडित रविशंकर के शिष्य प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य को संगीत अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी. संगीत नाटक अकादमी, नयी दिल्ली द्वारा जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है. 26 अगस्त को संगीत नाटक अकादमी की गुवाहाटी में बैठक हुई थी. उस बैठक में यह निर्णय लिया गया.
पं तरुण भट्टाचार्य के अतिरिक्त विख्यात शास्त्रीय गायक मधुप मुद्ल, रंगकर्मी संजय उपाध्याय, अभिनेता टीकम जोशी, लोकगायिका मालिनी अवस्थी समेत 44 कलाकारों को यह पुरस्कार दिये जायेंगे, जबकि प्रख्यात नृत्यांगना एवं राज्यसभा की मनोनीत सदस्य सोनल मानसिंह, मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार को साहित्य अकादमी का नया फेलो बनाया गया है.
फेलो बनाये जाने पर हर कलाकार को तीन-तीन लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र आदि दिये जायेंगे, जबकि अकादमी पुरस्कार के लिए प्रत्येक कलाकार को एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिये जायेंगे. राष्ट्रपति नयी दिल्ली में विशेष समारोह में कलाकारों को पुरस्कार प्रदान करेंगे.
इस मौके पर आभार जताते हुए पं भट्टाचार्य ने कहा कि यह संतूर और संतूर के प्रशंसकों का सम्मान है. वह सम्मान की सूचना पाकर बहुत की खुश हैं और अकादमी के प्रति आभार जताते हैं. उल्लेखनीय कि पं भट्टाचार्य कोलकाता में संतूर आश्रम का संचालन करते हैं तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










