अस्पताल से कटी अंगुली हुई गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 1:34 AM
अलीपुर थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत कोलकाता : अलीपुर थाना इलाका स्थित एक निजी अस्पताल में एक कटी अंगुली गायब होने से हड़कंप मच गया है. हादसे में एक व्यक्ति के बायें हाथ ही एक अंगुली कट कर अलग हो गयी थी. व्यक्ति और कटी अंगुली को तुरंत अस्पताल लाया गया. गुरुवार को प्लास्टिक […]
अलीपुर थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
कोलकाता : अलीपुर थाना इलाका स्थित एक निजी अस्पताल में एक कटी अंगुली गायब होने से हड़कंप मच गया है. हादसे में एक व्यक्ति के बायें हाथ ही एक अंगुली कट कर अलग हो गयी थी. व्यक्ति और कटी अंगुली को तुरंत अस्पताल लाया गया. गुरुवार को प्लास्टिक सर्जरी के जरिये व्यक्ति की अंगुली जोड़े जाने की बात थी. लेकिन इसके पहले ही अस्पताल से अंगुली गायब होने की बात परिजनों को पता चली. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने अलीपुर थाना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
सूत्रों के अनुसार हावड़ा के सांकराइल इलाके के रहनेवाले निलोत्पल चक्रवर्ती पेशे से इंजीनियर हैं. बुधवार को वह मोटरसाइकिल से कार्यालय जा रहे थे, तभी हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में उनके बायें हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गयी.
उन्हें पहले हावड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ में कटी अंगुली भी लायी गयी थी. बाद में उन्हें महानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां गुरुवार की सुबह प्लास्टिक सर्जरी से निलोत्पल की कटी उंगली जोड़े जाने की बात थी. लेकिन अस्पताल से उनकी अंगुली गायब हो गयी.
अस्पताल कर्मियों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं. अंत: निलोत्पल के परिजन अलीपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










