सारधा चिटफंड मामले में शुभप्रसन्ना से पूछताछ

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में शुक्रवार को चित्रकार शुभप्रसन्ना से सीबीआइ अधिकारियों ने पूछताछ की. वे सुबह करीब 11 बजे साल्टलेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआइ के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे थे. उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी और उनका बयान रिकॉर्ड किया गया. दो जुलाई को सीबीआइ की ओर से शुभप्रसन्ना […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में शुक्रवार को चित्रकार शुभप्रसन्ना से सीबीआइ अधिकारियों ने पूछताछ की. वे सुबह करीब 11 बजे साल्टलेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआइ के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे थे. उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी और उनका बयान रिकॉर्ड किया गया.
दो जुलाई को सीबीआइ की ओर से शुभप्रसन्ना को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था. जानकारी के अनुसार, शुभप्रसन्ना की देवकृपा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी थी. कंपनी का अपना एक टेलीविजन चैनल भी था जिसे सारधा समूह को बेच दिया गया था. सीबीआइ ने उसी मामले में उनसे पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




