200 सीएनजी बसों की होगी खरीद, बढ़ेंगी एसी बसें : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
200 सीएनजी बसों की होगी खरीद, बढ़ेंगी एसी बसें : मंत्री

परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में एसी बसों की संख्या बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 200 सीएनजी बसें खरीद रही है, जिनमें कई वातानुकूलित बसें शामिल होंगी.

विज्ञापन

कोलकाता.

परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में एसी बसों की संख्या बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 200 सीएनजी बसें खरीद रही है, जिनमें कई वातानुकूलित बसें शामिल होंगी. ये बसें अलग-अलग खेप में आ रही हैं और अब तक 13 सीएनजी बसों का उद्घाटन किया जा चुका है. शेष बसें आने के बाद उन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जायेगा.

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस योजना के लागू होने से महानगर के ट्रांसपोर्ट सेक्टर की सूरत काफी हद तक बदल जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता में कई निजी बस रूट बंद कर दिये गये हैं, क्योंकि उन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम है. ऐसे रूटों पर निजी बसों का संचालन व्यावहारिक नहीं रह गया है.

बस संगठनों की ओर से किराया बढ़ाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मिडिल क्लास, लोअर मिडिल क्लास और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकारी बसों का किराया बढ़ाने के पक्ष में नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकारी बसों का किराया बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है.

परिवहन मंत्री ने माना कि किराया न बढ़ने से सरकार को नुकसान हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद आम जनता के हित को देखते हुए मुख्यमंत्री सरकारी बसों का किराया नहीं बढ़ाना चाहतीं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बार-बार ईंधन की कीमतें बढ़ाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola