रेलवे ने दिया प्रस्ताव : अब यात्री हावड़ा से दिल्ली पहुंचेंगे मात्र 12 घंटे में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

-ट्रेनों की स्पीड होगी 160 किमी प्रति घंटा कोलकाता /नयी दिल्ली : रेलवे की योजना अगले चार साल में लगभग 14,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना निवेश के जरिये दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई मार्गों पर यात्रा समय में पांच घंटे की कमी लाने की है. वर्तमान में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सबसे तेज रफ्तार ट्रेन यात्रा पूरी करने […]

विज्ञापन

-ट्रेनों की स्पीड होगी 160 किमी प्रति घंटा

विज्ञापन
कोलकाता /नयी दिल्ली : रेलवे की योजना अगले चार साल में लगभग 14,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना निवेश के जरिये दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई मार्गों पर यात्रा समय में पांच घंटे की कमी लाने की है. वर्तमान में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सबसे तेज रफ्तार ट्रेन यात्रा पूरी करने में 17 घंटे का समय लेती है, जबकि दिल्ली-मुंबई मार्ग पर सबसे तेज रफ्तार ट्रेन को लगभग 15 घंटे लगते हैं.

प्रस्ताव इस यात्रा समय में पांच घंटे की कमी लाकर इसे क्रमश: 12 और 10 घंटे करने का है. प्रस्ताव मंजूरी के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति को भेजा जा रहा है. इस प्रस्ताव के दस्तावेज के अनुसार, रेलवे ने इन मार्गों पर ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने का लक्ष्य रखा है. इन प्रस्तावों में 31 अगस्त तक क्रियान्वयन के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola