पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स से दुर्व्यवहार दुर्व्यवहार के मामले में सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो को शोकॉज
Updated at : 20 Jun 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स व प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता ले लिया है, क्योंकि उशोषी ने घटना को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. आरोप के अनुसार घटना वाली रात को पुलिसकर्मियों से गुहार लगाये जाने के बावजूद पीड़िता को अपेक्षित सहयोग […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स व प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता ले लिया है, क्योंकि उशोषी ने घटना को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. आरोप के अनुसार घटना वाली रात को पुलिसकर्मियों से गुहार लगाये जाने के बावजूद पीड़िता को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया था.
मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस की ओर से एक जांच कमेटी भी गठित की गयी है. सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद तैयार की गयी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर ही तीन थानों के अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. चारू मार्केट थाना के सब-इंस्पेक्टर पीयूष कुमार बल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि मैदान थाना के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पार्थ चटर्जी और भवानीपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर एम मजूमदार को घटना को लेकर शोकॉज किया गया है. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के डीसी (साउथ) मिराज खालिद ने की है.
पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक
बुधवार की शाम को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक हुई. बैठक में कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा के अलावा प्रत्येक डिवीजनों के डिप्टी कमिश्नर पद के अधिकारीगण मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार चारू मार्केट इलाके में हुई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिये सटीक व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करना बैठक का प्रमुख एजेंडा रहा. बताया जा रहा है कि रात में ड्यूटीरत तमाम पुलिस बल के बीच और बेहतर समन्वय रखनेे, ट्रैफिक कंट्रोल और थाना कंट्रोल के बीच समन्वय को और दुरुस्त करने, रात में महानगर के विभिन्न इलाकों में नजरदारी बढ़ाये जाने का फैसला लिया गया है.
गत सोमवार की रात को पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार की घटना घटी थी. घटना के आरोप में शेख रहित, फरदीन खान, शेख सबीर अली, शेख गनी, शेख इमरान अली, शेख वसीम और आतिफ खान को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




