कोलकाता : दादी की हत्या कर पौत्र ने किया फेसबुक लाइव

Updated at : 10 Jun 2019 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : दादी की हत्या कर पौत्र ने किया फेसबुक लाइव

कोलकाता : दादी की हत्या कर पौत्र द्वारा फेसबुक लाइव करने का दर्दनाक बकाया सामने आया है. घटना हुगली जिले के चंदननगर कमीशनेरट के चुंड़ा थाना के केउटा शिवतला की है. आरोप है कि नशे में धुत 32 वर्षीय इंद्रनील राय ने रविवार की रात को अपनी दादी और मां-पिता पर धारदार हथियारों से हमला […]

विज्ञापन

कोलकाता : दादी की हत्या कर पौत्र द्वारा फेसबुक लाइव करने का दर्दनाक बकाया सामने आया है. घटना हुगली जिले के चंदननगर कमीशनेरट के चुंड़ा थाना के केउटा शिवतला की है.

आरोप है कि नशे में धुत 32 वर्षीय इंद्रनील राय ने रविवार की रात को अपनी दादी और मां-पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, हालांकि उसके पिता विश्वजीत राय व मां संतना राय भागने में सफल रहें, लेकिन 70 वर्षीय दीदी भारती राय उसके पागलपन का शिकार बन गयी.

पुलिस ने बताया आरोपी ने दादी की हत्‍या करने के बाद उसके शव के साथ फेसबुक लाइव करने की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने बताया कि रविवार की रात बांसबेड़िया के खामारपाड़ा इलाके में पिकनिक के लिए विश्वजीत राय व संतना राय गये थे. पिकनिक से लौटने के बाद आरोपी इंद्रनील राय ने उनलोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इससे उसके पिता विश्वजीत राय का हाथ टूट गया, लेकिन वह और उनकी पत्नी संतना राय भागने में सफल रहे, लेकिन दादी इंद्रनील राय अपने पौत्र के हमले से बच नहीं पायी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस देर रात पहुंची तो आरोपी पुलिस पर भी हमला बोल दिया. बाद में दमकलकर्मियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इधर दादी की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola