पिछले एक वर्ष में बंगाल में छह गुना बढ़ा विदेशी निवेश
Updated at : 06 Jun 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रिपोर्ट में खुलासा कोलकाता : पश्चिम बंगाल में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआइ) में लगभग छह गुना वृद्धि दर्ज की गयी है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक बंगाल में लगभग 1229 यूएस डॉलर अर्थात् 8531 करोड़ रुपये का निवेश […]
विज्ञापन
केंद्र सरकार की रिपोर्ट में खुलासा
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआइ) में लगभग छह गुना वृद्धि दर्ज की गयी है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक बंगाल में लगभग 1229 यूएस डॉलर अर्थात् 8531 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. वर्ष 2017-18 में बंगाल में मात्र 1409 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हुआ था, जो इस बार छह गुना बढ़ कर 8500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है. वहीं, वर्ष 2016-17 में पश्चिम बंगाल में विदेशी निवेश के रूप में मात्र 332 करोड़ रुपये आये थे.
केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पिछले दो वर्ष का आंकड़ा देखें तो दो वर्षों में बंगाल में एफडीआई में 26 गुना वृद्धि हुई है. दाे वर्ष में 332 करोड़ रुपये से यह आंकड़ा अब 8531 करोड़ रुपये हो गया है.
हालांकि, इस निवेश के बावजूद पश्चिम बंगाल में नये उद्योगों की संख्या लक्ष्य के अनुसार नहीं बढ़ी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां देश-विदेश की कंपनियों से यहां प्लांट लगाने की अपील की है, लेकिन बड़े उद्योग बंगाल का रूख नहीं कर रहे हैं. इसलिए राज्य सरकार रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए यहां एमएसएमई सेक्टर के विकास पर विशेष पर जोर दे रही है.
केंद्र सरकार के आंकड़ाें के अनुसार, पश्चिम बंगाल में वर्ष 2016-17 के बाद से विदेशी निवेश में तेजी देखी गई है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2000 से मार्च 2019 तक बंगाल में कुल 31,119 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है.
उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में राज्य सरकार की ओर से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया गया था और इस समिट के दौरान राज्य में कुल 2,84,288 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




