सारधा मामला : पूर्व सीपी के आवास पर पहुंची सीबीआइ, 10 बजे तक सीबीआइ दफ्तर में पेश होने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 6:57 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआइ ने सोमवार सुबह 10 तक सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर होने का निर्देश दिया है. इस निर्देश की कॉपी डीसी (साउथ) मिराज खालिद को सौंपी गयी है.सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक रविवार को दिनभर में कई बार […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआइ ने सोमवार सुबह 10 तक सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर होने का निर्देश दिया है. इस निर्देश की कॉपी डीसी (साउथ) मिराज खालिद को सौंपी गयी है.सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक रविवार को दिनभर में कई बार राजीव कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद सीबीआइ के डीएसपी मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम रविवार शाम 7.30 लाउडन स्ट्रीट स्थित राजीव कुमार के घर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










