टॉप 10 में जादवपुर विद्यापीठ से सोहम महानगर का एकमात्र छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सोहम ने कहा : इंजीनियर बनना चाहता हूं कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा में टॉप 10 की सूची में जिलों के छात्रों ने बाजी मारी है. इसमें कोलकाता से सोहम दास, एकमात्र छात्र है, जो टॉप 10 की सूची में शामिल है. इस छात्र ने 700 में से 681 अंक हासिल किये हैं. टॉप 10 की […]
विज्ञापन
सोहम ने कहा : इंजीनियर बनना चाहता हूं
विज्ञापन
कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा में टॉप 10 की सूची में जिलों के छात्रों ने बाजी मारी है. इसमें कोलकाता से सोहम दास, एकमात्र छात्र है, जो टॉप 10 की सूची में शामिल है. इस छात्र ने 700 में से 681 अंक हासिल किये हैं. टॉप 10 की सूची में आने पर खुशी व्यक्त करते हुए सोहम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है. उसके लिए आगे तैयारी करेगा.
उसे फिजिकल साइंस व मैथ्स में 100 में से 100 अंक मिले हैं. ये दोनों उसके पसंदीदा विषय हैं. उसे स्पोर्ट्स में क्रिकेट का बहुत शौक है. उसने कहा कि उसकी सफलता में उसकी मां मिताली दास व पिता सोहम दास का काफी योगदान रहा. उनका प्रोत्साहन हर क्षेत्र में मिलता है. इसके अलावा स्कूल के टीचर भी काफी सहयोग करते हैं. वह अपने अंकों से काफी संतुष्ट है. उसका कहना है कि जितनी मेहनत परीक्षा के लिए की थी, वह सफल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन