महानगर की ‘द 42’ बनी देश की सबसे ऊंची इमारत
Updated at : 17 Apr 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई की इम्पीरियल-II बिल्डिंग से छीना खिताब कोलकाता : महानगर में जवाहरलाल नेहरू रोड पर देश की सबसे ऊंची इमारत ‘द 42’ बनकर तैयार हो गया है. 65 मंजिली इमारत ‘द 42’ की ऊंचाई 268 मीटर है. इसने देश की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत का खिताब मुंबई की इम्पीरियल बिल्डिंग से छीन लिया है. इमारत […]
विज्ञापन
मुंबई की इम्पीरियल-II बिल्डिंग से छीना खिताब
कोलकाता : महानगर में जवाहरलाल नेहरू रोड पर देश की सबसे ऊंची इमारत ‘द 42’ बनकर तैयार हो गया है. 65 मंजिली इमारत ‘द 42’ की ऊंचाई 268 मीटर है. इसने देश की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत का खिताब मुंबई की इम्पीरियल बिल्डिंग से छीन लिया है. इमारत के सामने बड़ा मैदान है और उससे आगे हुगली नदी बहती हुई दिखती है. कोलकाता की दूसरी सबसे ऊंची इमारत अरबाना है.
यह 167.6 मीटर ऊंची इमारत है. फोरम एटमॉस्फीयर और वेस्टिन क्रमशः 152 मीटर और 150 मीटर ऊंची इमारतें हैं. इसके बाद 100 मीटर से अधिक ऊंची 13 इमारतों भी इस शहर हैं, जिनमें साउथ सिटी, आइटीसी रॉयल बंगाल और एक्रोपोलिस शामिल हैं. वहीं, भारत में सबसे ज्यादा हाइ-राइज बिल्डिंग मुंबई में हैं, जहां इनकी संख्या 3000 से ज्यादा हैं. इसमें रिहायशी, कमर्शियल और रिटेल कॉम्पलेक्स शामिल हैं. इम्पीरियल-II न सिर्फ मुंबई की, बल्कि देश की भी सबसे ऊंची इमारत थी. लेकिन अब यह खिताब कोलकाता की ‘द 42’ को मिल गया है.
256 मीटर ऊंची इस इमारत को रिहायशी उपयोग के लिए बनाया गया था, जिसमें 60 फ्लोर हैं. इंम्पीरियल-II यह टावर एमपी मिल्स कंपाउंड में बना है और 40वें फ्लोर के ऊपर इसमें डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स हैं. हर अपार्टमेंट से 150-270 डिग्री तक बाहर का नजारा देखा जा सकता है. इस बिल्डिंग को मशहूर आर्किटेक्ट हाफिज कॉन्ट्रैक्टर ने डिजाइन और निर्माण शपूरजी पलोनजी ग्रुप ने किया था. हालांकि, देश में 200 मीटर से अधिक ऊंचाई की गगनचुंबी इमारतों के निर्माण में भारत अभी पीछे है.
गौरतलब कि साल 2017 में दुनिया में 200 मीटर से अधिक ऊंचाईवाली 144 इमारतें बनी थीं, जिसमें से भारत में इतनी ऊंचाई की महज तीन इमारतें ही थीं. देश में 2010 में पहली बार 200 मीटर ऊंचाई की दो इमारतें बन कर तैयार हुई थीं. चीन पिछले 10 वर्ष से लगातार गगनचुंबी इमारतें बनाने के मामले में विश्व का नंबर एक देश बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




