हिरण की खाल बेचने महानगर आये दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
हिरण की खाल बेचने महानगर आये दो तस्कर गिरफ्तार

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल सेल की टीम ने दोनों को बाबूघाट से पकड़ा ओड़िशा से प्राइवेट बस से दोनों आये थे बाबूघाट, दोनों के पास से चार हिरण की खाल जब्त तीन से पांच लाख रुपये में बेचनेवाले थे कोलकाता : ओड़िशा से हिरण की खाल बेचने महानगर आये दो तस्करों को सोमवार सुबह वाइल्डलाइफ क्राइम […]

विज्ञापन

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल सेल की टीम ने दोनों को बाबूघाट से पकड़ा

ओड़िशा से प्राइवेट बस से दोनों आये थे बाबूघाट, दोनों के पास से चार हिरण की खाल जब्त
तीन से पांच लाख रुपये में बेचनेवाले थे
कोलकाता : ओड़िशा से हिरण की खाल बेचने महानगर आये दो तस्करों को सोमवार सुबह वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवदुलाल नंदी और अर्जुन महाराणा हैं. दोनों के पास से चार हिरण के चमड़े जब्त किये गये हैं. पकड़े गये आरोपियों में से देवदुलाल नंदी पूर्व मेदिनीपुर का रहनेवाला है, जबकि अर्जुन महाराणा ओड़िशा का निवासी है.
वन विभाग सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि एक अंतराष्ट्रीय पशु चमड़ा तस्करी गिरोह के दो सदस्य ओड़िशा से कोलकाता हिरण की खाल बेचने प्राइवेट बस से कोलकाता आ रहे हैं.
इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम स्थानीय थाने की पुलिस को साथ लेकर बाबूघाट में संदिग्धों पर निगरानी रख रही थी. सोमवार सुबह दो युवकों की हरकतों को देखकर पुलिस को उन पर संदेह हुआ. इसके बाद दोनों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों भागने की कोशिश करने लगे. इसके बाद जांच करने पर दोनों के पास से चार हिरणों की खाल बरामद की गयी.
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि तस्करों ने तीन से पांच लाख रुपये प्रत्येक खाल की कीमत लगायी थी. ये लोग ओड़िशा से कोलकाता लाकर इन खालों को बांग्लादेश भेजनेवाले थे, लेकिन इसके पहले इन्हें पकड़ लिया गया. वन विभाग की टीम का कहना है कि कोलकाता में इनके साथ और कौन जुड़े थे, इस बारे में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola