कैंसर पीड़ितों के लिए चितरंजन अस्पताल में ''खेला घर''

कोलकाता : महानगर के चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीच्यूट में कैंसर फाइट फाउंडेशन की ओर से खेला घर का उदघाटन किया गया, जिसमें इस रोग से पीड़ित आनंद का कुछ क्षण व्यतीत कर सकेंगे. उदघाटन के अवसर पर सबसे पहले राष्ट्रगीत गाकर सभी विशिष्ट अतिथियों व उपस्थित लोगों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि […]
कोलकाता : महानगर के चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीच्यूट में कैंसर फाइट फाउंडेशन की ओर से खेला घर का उदघाटन किया गया, जिसमें इस रोग से पीड़ित आनंद का कुछ क्षण व्यतीत कर सकेंगे. उदघाटन के अवसर पर सबसे पहले राष्ट्रगीत गाकर सभी विशिष्ट अतिथियों व उपस्थित लोगों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी.
समारोह में नवनीता राय ने अपने गायन से कैंसर पीड़ितों का उत्साह बढ़ाया. साथ ही कैंसर पीड़ितों को जिन्होंने इस रोग को मात दी है, उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी प्रदान किया. सामाजिक कार्यकर्ता अलाेकानंदा राय व सीएनसीआई के निदेशक डाॅ जयंत चक्रवर्ती ने फीता काटकर खेला घर का उदघाटन किया. कैंसर फाइट फाउंडेशन की सचिव सुष्मिता बनर्जी ने बताया कि काफी दिनों से वे लोग कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ नया करने की सोच रहे थे. यह खेला घर इसी का परिणाम है, जहां कैंसर रोगी अपना सुखद क्षण बीता सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




